एटा, मार्च 21 -- एटा, विश्व वानिकी दिवस पर जनपद एटा वन प्रभाग के लिए गर्व का क्षण तब आया। जब वन विभाग में माली पद पर कार्यरत रीना को उत्कृष्ट एवं समर्पित कार्यों के लिए मार्स हॉल इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ में हुए राष्ट्रीय वानिकी संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सम्मानित किया। माली रीना ने कार्यकाल में वृक्षारोपण, पौधों के संरक्षण एवं हरित पर्यावरण के संवर्धन में उल्लेखनीय योगदान दिया है। उनके प्रयासों से न केवल वन क्षेत्र की हरियाली में वृद्धि हुई है। जनमानस में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता भी बढ़ी है। जनपद के अधिकारियों, वन विभाग कर्मचारियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि रीना की यह उपलब्धि पूरे एटा जनपद के लिए प्रेरणादायक है। उनके कार्यों से अन्य कर्मियों को भी पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्र...