एटा मेडिकल कॉलेज में स्टाइपेंड बढ़ाने को इंटर्न्स-डाक्टरों ने किया प्रदर्शन
एटा, जुलाई 23 -- गुरुवार को राजकीय स्वशासी चिकित्सा महाविद्यालय के एमबीबीएस इंटर्न्स और डॉक्टरों ने स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में इंटर्न्स, जूनियर डॉक्टरों और मेडिकल छात्रों ने भाग लिया। कॉलेज परिसर में अनुशासनपूर्वक अपनी मांगों को मेडिकल कालेज प्रशासन तक पहुंचाया। इंर्टन्स और चिकित्सकों का कहना है कि उत्तर प्रदेश में मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस इंटर्न्स को मात्र 12 हजार रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड मिलता है। यह देश में सबसे कम है। उनका कहना है कि वर्तमान महंगाई और कार्यभार को देखते हुए यह राशि अत्यंत अपर्याप्त है। इंटर्न्स ने मांग की कि उनका मासिक स्टाइपेंड 12 हजार से बढ़ाकर 30 हजार रुपये किया जाए। यह भी पढ़ें- स्टाइपेंड वृद्धि की मांग को लेकर जूनियर डॉक्टर और इंटर्न्स लामबंद ताकि उन्हें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.