नई दिल्ली, जून 30 -- एटा मेडिकल कॉलेज में दवा दिलाने आया आरोपी भाग गया। आरोपी को भागते देख साथ में आए दारोगा और सिपाही उसके पीछे दौड़ पड़े और काफी दूर दौड़ाकर उसे पकड़ लिया। पुलिस और आरोपी के बीच चल रही चोर सिपाही की हरकत देख भीड़ इकट्ठा हो गई। घटना का वीडियो बना रहे लोगों पर पुलिसकर्मी चीखते नजर आए। हुआ यूं कि मंगलवार की दोपहर को एक बाइक पर नवीन कुमार नाम का दारोगा एक आरोपी को लेकर मेडिकल कॉलेज में आए थे। उसके साथ एक सिपाही था। जैसे ही मेडिकल कॉलेज में यह लोग घुसे वैसे ही झटका मारकर आरोपी भाग गया। आरोपी को भागते देख दरोगा और सिपाही भी दौड़ लिए। काफी दूर जाकर दोनों ने आरोपी को पकड़ लिया। यह घटनाक्रम देख भीड़ एकत्रित हो गई। पूछताछ करने पर भी दारोगा और सिपाही ने नाम नहीं बताया कि उसे लाए थे। बस यही कहा कि दवाई दिलाने लाए थे। वीडियो बना रहे ...