एटा, जनवरी 2 -- सर्दी के सितम ने लोगों को परेशान कर दिया है। सर्दी के ऊपर से बूंदाबांदी ने गलन को और भी बढ़ा दिया है। पिछले तीन दिनों से सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए हैं। घरों में रहकर भी ठंड कम नहीं हो रही है। बच्चे और बुजुर्गो को सबसे परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को न्यूनतम पारा सात डिग्री तक रहा। शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान 15 डिग्री और न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिनभर आसमान में बादल छाए रहने और धूप न निकलने के कारण अधिकतम तापमान सामान्य से काफी नीचे रहा। कड़ाके की सर्दी का असर जिले की अर्थव्यवस्था और परिवहन पर भी विशेष रूप से देखा जा रहा है। शुक्रवार को सर्दी का प्रकोप अधिक रहने के कारण शहर के मुख्य बाजार घंटाघर, किराना बाजार, बूरामंडी, बांस मंडी, लोहामंडी, हाथी गेट समेत सभी बाजारों में ग्राहकों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.