नई दिल्ली, जुलाई 3 -- एक वीभत्स हादसे में खराब रोडवेज बस को धक्का लगाते हुए यात्रियों को पीछे तेज रफ्तार कंटेनर ने कुचल दिया। इसमें पांच लोगों की मौत हो गई। एटा के बागवाला क्षेत्र हुए इस हादसे में घायलों को एटा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। जहां आठ घायल हैं। इनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतकों में तीन फर्रुखाबाद के, एक बुलंदशहर का निवासी था, जबकि एक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। गुरुवार को एटा डिपो की रोडवेज बस फर्रुखाबाद से एटा आ रही थी। रात करीब 11 बजे थाना बागवाला क्षेत्र के गांव कीलरमऊ के पास बस पहुंचते ही खराब हो गई। चालक ने बस को किनारे खड़ा कर दिया। बस को दोबारा स्टार्ट करने के लिए करीब दस यात्री बस में धक्का लगाने लगे। ये लोग अभी धक्का लगा ही रहे थे कि पीछे से तेज रफ्तार कंटेनर ने रोडवेज बस में टक्कर मार दी। हादसा इतनी वीभत...