एटा, दिसम्बर 31 -- एटा महोत्सव के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। सैनिक पड़ाव में भी अधिकारियों ने निरीक्षण कर तैयारियों के लिए निर्देश दिए। 15 जनवरी को प्रदर्शन का शुभारंभ होगा। कार्यक्रम की लिस्ट बनाई जा रही हैं। इस बार कार्यक्रमों 25 दिन होगें। दो दिन पहले प्रशासन की ओर से टेंडर आमंत्रित किए गए थे। इसमें तीन फर्मों की ओर से इस प्रक्रिया में भाग लिया गया था। प्रशासनिक प्रक्रिया के बाद आविद अली के नाम से टेंडर होना बताया गया। सैनिक पड़ाव में तैयारियों शुरू कर दी हैं। 15 जनवरी को प्रदर्शनी का शुभारंभ मंडलायुक्त की ओर से किया जाएगा। प्रदर्शनी के कार्यक्रम तय किए जा रहे हैं। एसआईआर अन्य प्रक्रिया के कारण इस बार पांच दिन कम किए जाने की संभावना है। एडीएम वित्त एवं राजस्व लालता प्रसाद ने बताया कि एटा महोत्सव को लेकर तैयारिया शुरू कर दी गई है। शी...