बरेली, मई 1 -- बरेली। पीएसी 08वीं वाहिनी बरेली में आयोजित 29वीं अन्तरवाहिनी पीएसी पश्चिमी जोन फुटबाल प्रतियोगिता के तीसरे और निर्णायक दिन रोमांचक मुकाबले खेले गए। फाइनल में 43वीं वाहिनी पीएसी एटा ने 24वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद को 1-0 से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया, जबकि तीसरे स्थान के मुकाबले में 08वीं वाहिनी पीएसी बरेली ने 28वीं वाहिनी इटावा को हराया। तृतीय स्थान के लिए खेले गए मैच में 08वीं वाहिनी पीएसी बरेली और 28वीं वाहिनी इटावा आमने-सामने हुईं। बरेली की ओर से विक्रांत चौधरी ने एकमात्र गोल कर टीम को 1-0 से जीत दिलाई और टीम को प्रतियोगिता में तीसरा स्थान दिलाया। यह भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश फुटबाल टीम में शहर के तीन खिलाड़ी फाइनल मुकाबला 43वीं वाहिनी पीएसी एटा और 24वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद के बीच खेला गया। मैच का शुभारंभ उपसेनानायक रा...