एटा-टूंडला मार्ग चौड़ीकरण को स्वीकृति के बाद भी शुरू नहीं हुआ काम
एटा, अगस्त 30 -- जिले के विकास और यातायात सुगमता के दावों के बीच जिले की एक महत्वपूर्ण सड़क परियोजना पिछले वर्ष से फाइलों में ही दम तोड़ रही है। हम बात कर रहे हैं एटा-टूंडला राज्य मार्ग संख्या 31 की, जिसे पिछले वर्ष शासन स्तर से स्वीकृति मिल चुकी है। बावजूद इसके धरातल पर मार्ग चौड़ीकरण और नव-निर्माण की कार्रवाई अब तक आगे नहीं बढ़ सकी है। शासन की योजना के अनुसार एटा-टूंडला मार्ग का चौड़ीकरण दो चरणों में पूरा किया जाना था। पहले चरण में टूंडला से अवागढ़ तक के हिस्से को फोरलेन में तब्दील करने का लक्ष्य रखा गया था। उसके लिए शासन स्तर से वित्तीय स्वीकृति की मुहर भी लग चुकी थी। जिसे देख लोगों में उम्मीद थी कि अब जिले के इस व्यस्त मार्ग पर सफर सुरक्षित और सुगम होगा। स्वीकृति के एक वर्ष से अधिक समय बीत जाने के बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.