एटा, अप्रैल 22 -- बुधवार को एटा क्लब का चुनाव कराया गया है। इस चुनाव के लिए एसडीएम राजकुमार मौर्य को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया था। दो पदों पर होने वाले चुनाव में दोनों को निर्विरोध चुन लिया गया है। एटा क्लब पर चुनाव की प्रक्रिया दोपहर में शुरू की गई है। इसमें उपाध्यक्ष के पद पर सीए प्रतीक आमौरिया और सचिव के पद पर अनिल उपाध्याय ने नामांकन पत्र दाखिल किया। दोनों पदों पर कोई दूसरा नामांकन नहीं आया तो दोनों को निर्विरोध चुना गया। चुनाव की घोषणा होते ही क्लब के सदस्यों की ओर से माला पहनाकर स्वागत किया गया। मालूम हो कि एटा क्लब के अध्यक्ष पद पर जिलाधिकारी रहते हैं। यह भी पढ़ें- अरुण मौर्य बने सेंट्रल बार के उपाध्यक्ष इस चुनाव के लिए डीएम की ओर से प्रतिनिधि के तौर पर चुनाव अधिकारी एएसडीएम राजकुमार मौर्य को जिम्मेदारी दी गई थी। इस मौके पर सी...