फिरोजाबाद, अप्रैल 28 -- थाना उत्तर पुलिस ने चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो युवकों से 39.50 लाख रुपये का कैश बरामद किया है। चेकिंग के दौरान पकड़े गए कैश के बारे में बाइक सवार कोई जवाब नहीं दे पा रहे हैं। मामले की जानकारी आयकर विभाग को दी तो टीम थाना उत्तर पहुंची। प्रारंभिक जांच में रकम संदिग्ध प्रतीत होने पर आयकर विभाग ने इसको जब्त कर लिया है। संतोषजनक जवाब नहीं देने पर विधिक कार्रवाई की जा रही है।एसएसपी आदित्य लांग्हे के निर्देशन में संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश में मंगलवार की दोपहर तीन बजे चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। अपर पुलिस अधीक्षक नगर रविशंकर प्रसाद के सफल पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी नगर प्रवीन कुमार तिवारी के नेतृत्व में चल रही चेकिंग के दौरान थाना उत्तर पुलिस ने जलेसर रोड पर संदिग्ध व्यक्तियों को बाइक पर आते हुए देखा। यह भी पढ़ें-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.