एटा, मार्च 30 -- यूपीएसपी 2024 परीक्षा में जनपद एटा के दो युवाओं ने सफलता प्राप्त कर गौरवान्वित किया है। सोमवार को घोषित हुए यूपीएसपी 2024 परीक्षा परिणाम के बाद जनपद की श्वेता गुप्ता परीक्षा पास कर एसडीएम बन गई हैं। अभिषेक राजपूत परीक्षा पास कर जीएसटी असिस्टेंट कमिश्नर बने हैं। मानिकपुर निवासी श्वेता गुप्ता ने 25वीं रैंक हासिल कर सीधे एसडीएम पद पर चयन पाकर जिले का नाम किया रोशन। उससके उनके परिवार, समाज में खुशी की लहर दौड़ गई है। ब्लॉक मारहरा के गांव सराय अहमद खां के अभिषेक राजपूत ने भी बिना कोचिंग पहले ही प्रयास में यूपीएसपी 2024 पास कर 126वीं रैंक हासिल की है। उन्होंने असिस्टेंट कमिश्नर (जीएसटी) पद हासिल किया। दोनों प्रतिभाओं की सफलता से जिले में जश्न का माहौल है। परिवार में बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...