एटा, मई 8 -- मोहल्ला गढ़ी लवाइन निवासी असीत दीक्षित की पुत्री क्षमा दीक्षित का देश के प्रतिष्ठित प्रबंधन संस्थान आईआईएम लखनऊ में चयन हुआ है। क्षमा शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी रही हैं। उन्होंने एटा के असिसी कॉन्वेंट स्कूल से हाईस्कूल में 97.2 फीसदी अंक, इंटरमीडिएट में 96.5 फीसदी अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया था। शिक्षकों और परिवार के मार्गदर्शन में उन्होंने निरंतर मेहनत करते हुए हर परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कैट जैसी कठिन और प्रतिस्पर्धात्मक परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर क्षमा ने आईआईएम लखनऊ में प्रवेश प्राप्त किया है। देश के शीर्ष प्रबंधन संस्थानों में गिना जाता है। उनकी इस सफलता ने यह साबित कर दिया कि मेहनत, आत्मविश्वास और लक्ष्य के प्रति समर्पण से किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.