एटा, जुलाई 13 -- जिले वासियों का दशकों पुराना रेल लाइन का सपना अब धरातल पर उतरने के बेहद करीब पहुंच गया है। कासगंज के बाद अब एटा जिला प्रशासन ने भी एटा-कासगंज नई ब्रॉडगेज रेल लाइन परियोजना के लिए 20-एफ गजट जारी कर दिया है। इसके प्रकाशन के साथ ही रेल लाइन निर्माण की राह में आ रही भूमि अधिग्रहण की सबसे बड़ी बाधा दूर हो गई है। अब भूस्वामियों को उनकी जमीनों का मुआवजा बांटने का रास्ता साफ हो गया है।

नई ब्रॉडगेज लाइन की जानकारी एटा से कासगंज के बीच बिछने वाली 29 किमी इस नई ब्रॉडगेज लाइन के लिए एटा जिले के कुल 16 गांवों को चिन्हित किया गया था। इन गांवों की करीब 102 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण किया गया है। सोमवार को जिला प्रशासन द्वारा 20-एफ गजट जारी कर देने के बाद अब रेल लाइन निर्माण में उपयोग होने वाली जमीनों का मालिकाना हक आधिकारिक रूप से रेलवे...