एटा, मई 25 -- एटा, जिले वासियों के लिए वर्षों पुरानी और बेहद महत्वपूर्ण एटा-कासगंज विशेष ब्रॉडगेज रेल लाइन परियोजना को लेकर 26 मई यानी कल का दिन बेहद खास होने जा रहा है। पूर्वोत्तर रेलवे मंडल एटा वालों के इस ड्रीम प्रोजेक्ट के लिए निविदा प्रक्रिया को अंतिम रूप दे देगा। निविदा प्रक्रिया पूरी होते ही रेलवे इस रूट पर निर्माण संबंधी जमीनी कार्य शुरू करेगा। हालांकि इस बड़ी उपलब्धि के बीच प्रशासनिक स्तर पर जमीन अधिग्रहण की सुस्त रफ्तार योजना में रोड़ा अटका सकती है। पूर्वोत्तर रेलवे मंडल से मिली जानकारी के अनुसार एटा-कासगंज रेल लाइन परियोजना की तकनीकी और वित्तीय निविदा प्रक्रियाएं 26 मई दिन मंगलवार को पूरी हो जाएंगी। यह भी पढ़ें- विस्थापित संघर्ष समिति गोमिया ने जताया रोष इसके तुरंत बाद निर्माण कंपनियों को कार्य आदेश जारी कर दिए जाएंगे। रेलवे का...