एटा, मई 20 -- एटा से आगरा और टूंडला के बीच प्रतिदिन संचालित हो रही पैसेंजर ट्रेन के डिब्बों की संख्या को दोगुना कर दी गई है। अब यह ट्रेन छह के बजाय 12 डिब्बों के साथ पटरी पर दौड़ रही है। उत्तर मध्य रेलवे ने एटा-आगरा और एटा-टूंडला के बीच संचालित हो रही पैसेंजर ट्रेन में बोगियों की संख्या को 12 कर दिया है। मंगलवार से ट्रेन में अतिरिक्त डिब्बे जोड़कर संचालित किया जा रहा है। डिब्बों की संख्या बढ़ाने से अब यात्रियों को भीड़ से भी निजात मिल रही है। दैनिक यात्रियों और व्यापारियों ने रेलवे के इस निर्णय का स्वागत किया है। बुधवार को एटा रेलवे स्टेशन के टिकट बाबू राजेश यादव ने बताया कि एटा-आगरा फास्ट पैसेंजर ट्रेन में सफर करने के लिए प्रतिदिन करीब 800 से 900 टिकटों की बिक्री हो रही है। यात्रियों की इस भारी तादाद के सामने छह डिब्बों की ट्रेन नाकाफी स...