धनबाद, अप्रैल 16 -- नॉर्थ तीसरा सामुदायिक भवन में एटक की ओर से बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती मनाई गई। मौके पर लोदना क्षेत्र के जीएम एके सिन्हा और प्रबंधक अजय विश्वकर्मा ने बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। क्षेत्रीय सचिव सतेंद्र गुप्ता ने कहा कि बाबा साहेब के दिखाए मार्ग पर चलना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है। इस अवसर पर गणेश पासवान, महेंद्र देव, पशुपतिनाथ देव और योगेश यादव सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे। यह भी पढ़ें- धूमधाम से मनाई गई डॉ अम्बेडकर जयंती यह भी पढ़ें- डीएवी स्कूल में डॉ आंबेडकर की जयंती मनाई गई
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.