एटक के फिर महामंत्री बने रमेंद्र, अशोक यादव अध्यक्ष
धनबाद, मई 22 -- इंडियन माइन वर्कर्स फेडरेशन (एटक) के पुरी में आयोजित अधिवेशन के अंतिम दिन गुरुवार को नई कमेटी की घोषणा की गई। रमेंद्र कुमार एक बार फिर फेडरेशन के महामंत्री बनाए गए हैं। वहीं अशोक यादव को अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। धनबाद सांसद ढुलू महतो को उपाध्यक्ष एवं बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो को केंद्रीय सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। लखन लाल महतो अतिरिक्त महामंत्री बनाए गए हैं। 111 सदस्यीय कमेटी की घोषणा की गई है। 12 उपाध्यक्ष बनाए गए हैं, इनमें बीसीसीएल से सांसद ढुलू महतो, अजय कुमार (एनसीएल), सतीश कुमार सिन्हा(सीसीएल), अकबर अली (एससीसीएल), अमर सिंह (ईसीसीएल), रामाश्रय ठाकुर (सीएमपीडीआईएल), गोपाल शरण ओझा (ईसीएल), कन्हैया सिंह (एसईसीएल), मनोज पांडेय (एसईसीएल), दीपक(एसईसीएल), दीपेश मिश्रा (एसईसीएल) एवं विंध्याचल (सीसीएल) से हैं।अधिवेशन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.