सिद्धार्थ, मार्च 12 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। जनपद में रसोई गैस वितरण व्यवस्था को सुचारु और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से डीएम शिवशरणप्पा जीएन ने बुधवार को कैंप कार्यालय पर तेल कंपनियों के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में गैस उपभोक्ताओं के लिए आयोजित किए जाने वाले जागरूकता कैंपों की तैयारियों और गैस वितरण व्यवस्था की समीक्षा की गई। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनपद में आयोजित होने वाले गैस उपभोक्ता जागरूकता कैंपों में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं, ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि गैस एजेंसियों पर लाउडस्पीकर के माध्यम से उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर के सुरक्षित उपयोग, गैस रिसाव की स्थिति में बरती जाने वाली सावधानियों व सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जाए। डीएम ने कहा कि गैस सिलेंडर ...