प्रयागराज, अप्रैल 14 -- होर्मुज पर अमेरिका और ईरान की वार्ता विफल होने के बाद अब जिले में भी रसोई गैस एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया है। पूर्व में जारी छोटी-छोटी रियायतों को समाप्त कर सीधे निर्देश दिया गया है कि अब डिलेवरी एथेंटिकेशन कोड (डीएसी) के बिना किसी को भी गैस सिलेंडर न दिया जाए। यानी अब सिलेंडर लेने में कोई जुगाड़ नहीं चलेगा। अमेरिका-ईरान और इजरायल के बीच युद्ध के कारण जिले में शुरू हुई रसोई गैस की किल्लत बरकरार है। एजेंसियों पर कतार पहले की तुलना में थोड़ी कम हुई है, लेकिन स्थिति अभी भी बहुत अच्छी नहीं है। अब सभी एजेंसियों को निर्देश दिया गया है कि वो लोग अब बिना डीएसी के किसी को भी सिलेंडर न दें। जबकि पहले पूरी डिलेवरी के 10 से 15 फीसदी तक रियायत एजेंसियों को दी गई थी। डीएसओ सुनील कुमार का कहना है कि अब बिना डीएसी किसी को सिलें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.