एजेंडा तो मुस्लिम लीग...केरल में सीएम चुनने में देरी को लेकर कांग्रेस पर भड़के भाजपा विधायक
तिरुवनंतपुरम, मई 11 -- केरल में कांग्रेस अभी तक अपना मुख्यमंत्री नहीं चुन पाई है। इस बीच यहां से भाजपा विधायक वी मुरलीधरन ने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है। भाजपा विधायक ने परिणाम आने के इतने दिन बाद तक मुख्यमंत्री न चुन पाने पर कांग्रेस की आलोचना की है। मुरलीधरन ने कहाकि कांग्रेस को केरल के लोगों की परवाह नहीं है। यह लोग बस सत्ता के पीछे भागते हैं। इतना ही नहीं, आक्रामक रुख अख्तियार करते हुए भाजपा विधायक ने कहाकि अगर कांग्रेस के मुख्यमंत्री का चयन मुस्लिम लीग ही करेगी तो वह सरकार में क्या फैसले ले पाएंगे। पूरा एजेंडा तो मुस्लिम लीग द्वारा तय किया जाएगा। गौरतलब है कि केरल में कांग्रेस गठबंधन को बहुमत मिला है। इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग इस गठबंधन का अहम हिस्सा है। केरल के लोगों की परवाह नहींभाजपा विधायक मुरलीधरन ने कहाकि मुख्यमंत्री के चयन म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.