महाराजगंज, मार्च 28 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। राजस्थान के कोटा की एक माइक्रो फाइनेंस कंपनी की लोन वसूली की रकम का एजेंट द्वारा गबन किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में कंपनी के एरिया मैनेजर की तहरीर पर पुलिस ने एजेंट के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। माइक्रो फाइनेंस कंपनी के एरिया मैनेजर संजय कुमार द्वारा एसपी से की गई शिकायत में बताया गया है कि उनकी कंपनी का मुख्यालय कोटा राजस्थान में है। जिला मुख्यालय के फरेंदा रोड पर इसका एरिया ऑफिस है। इसकी एक शाखा निचलौल में संचालित है। इस शाखा पर मिर्जापुर जिले का निवासी एक एजेंट कार्यरत रहा है। इस कंपनी द्वारा कमजोर आय वर्ग की महिलाओं को समूह लोन दिया जाता है। कुछ महीने पहले एजेंट द्वारा लोन लेने वाले लोगों के वसूली की रकम 67 हजार 249 रुपये गबन कर लिया गया है। उसे फोन करने पर वह टरका र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.