उन्नाव, फरवरी 27 -- उन्नाव। पन्नालाल पार्क कंपोजिट विद्यालय में अक्षर फाउंडेशन की ओर बच्चों को पठन-पाठन सामग्री वितरित की गई। फाउंडेशन की स्वयंसेविकाओं नवनीता द्विवेदी और प्रियंका पांडेय व विहंगम योग संस्थान के पदाधिकारी डॉ ए के मिश्रा ने फाउंडेशन की ओर से यह कार्य किया जा रहा है। स्कूल में लगभग 50 बच्चों को पाठ्य सामग्री व अन्य उपहारों का वितरण किया गया। इस दौरान डॉ मनीष सिंह सेंगर, कल्पना अवस्थी, प्रियंका पांडेय, दिवाकर आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...