फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 16 -- फर्रुखाबाद। स्पेशल एजूकेटर भर्ती के लिए समय से साक्षात्कार शुरू न होने से अभ्यर्थियों में नाराजगी रही। विकास भवन में साक्षात्कार को अभ्यर्थी पहुंचे थे। जो समय दिया गया था उसमें यह प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी। काफी देर परिसर में अभ्यर्थियों को समय व्यतीत करना पड़ा। इसके चक्कर में अभ्यर्थी काफी परेशान हुये।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...