नई दिल्ली, जुलाई 7 -- किसी भी परिवार के लिए दो बातें सबसे जरूरी होती हैं। बच्चों की अच्छी पढ़ाई और जरूरत पड़ने पर अच्छा इलाज। अगर बच्चा पढ़ेगा, तो परिवार का भविष्य बदलेगा। अगर गांव और जिले के पास अस्पताल, डॉक्टर और मेडिकल सुविधा होगी, तो परिवार का भरोसा बढ़ेगा। यूपी में विकास की कहानी अब केवल सड़क, एक्सप्रेसवे और इंडस्ट्री तक सीमित नहीं है। शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे सोशल इंफ्रा पर भी फोकस बढ़ रहा है। अटल आवासीय विद्यालय श्रमिक परिवारों के बच्चों को बेहतर पढ़ाई, हॉस्टल और सुरक्षित माहौल से जोड़ते हैं। वहीं मेडिकल कॉलेज, सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक और हेल्थ इंफ्रा आम लोगों को इलाज के करीब लाने का रास्ता बनाते हैं। यह बदलाव सीधे परिवार की जिंदगी से जुड़ा है। एक तरफ बच्चे स्कूल कैंपस में पढ़ाई, खेल और अनुशासन सीखते हैं। दूसरी तरफ जिले में मेडिकल सुवि...