रुद्रपुर, फरवरी 26 -- रुद्रपुर। शिक्षा निदेशक के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में पिछले तीन दिनों से जारी कार्य बहिष्कार समाप्त हो गया। एजुकेशनल मिनिस्ट्रियल कर्मी गुरुवार को अपने काम पर लौट आए। एजुकेशनल मिनिस्ट्रियल ऑफिसर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अमरदीप चौधरी और सचिव मोहित तिवारी ने बताया कि विधायक द्वारा माफी मांगने के बाद आंदोलनरत शिक्षा अधिकारियों, कर्मचारियों और शिक्षक संगठनों ने आपसी सहमति से आंदोलन स्थगित करने का निर्णय लिया है। सभी कर्मचारी कार्यालय काम पर लौट आए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...