एजुकेटर भर्ती साक्षात्कार: डिग्री बीए-एमए की और ज्ञान जीरो
बुलंदशहर, अप्रैल 10 -- बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों पर नौनिहालों की शैक्षिक नींव मजबूत करने के लिए शुरू की गई एजुकेटर भर्ती के साक्षात्कार में डिग्री और व्यावहारिक ज्ञान के बीच का एक बड़ा और चिंताजनक फासला उजागर हुआ है। विकास भवन में चल रहे साक्षात्कारों में उस वक्त चयन समिति दंग रह गई जब उच्च शिक्षित होने का दावा करने वाली महिला अभ्यर्थी बुनियादी सवालों के जवाब भी नहीं दे सकीं। चयन समिति ने जब महिला अभ्यर्थियों से पूछा की आपके जिले की डीएम का नाम क्या है तो वह कुछ नहीं बोल सकीं, यहां तक की वह यह भी नहीं बता सकी के जिले में कितने ब्लॉक और तहसील हैं। एजुकेटर पद के लिए महिला अभ्यर्थी स्नातक व परास्नातक जैसी बड़ी डिग्रियां हासिल कर चुकीं हैं। हालांकि काफी महिलाओं ने सवालों के जवाब दिए मगर वह भी काफी विषयों की अंग्रेजी बताने में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.