लखीमपुरखीरी, अप्रैल 30 -- एजुकेटर तैनाती के लिए आवेदकों की परीक्षा गुरुवार को शहर के पं.दीनदयाल उपाध्याय सरस्वती विद्या मन्दिर इंटर कालेज में आयोजित की गई। अभ्यर्थियों की उपस्थिति बायोमेट्रिक से दर्ज की गई। विभाग से 311 अभ्यर्थी प्रवेश पत्र ले गए थे इनमें से 303 ने उपस्थित होकर परीक्षा दी जबकि आठ आवेदक अनुपस्थित रहे। सीडीओ अभिषेक कुमार, बीएसए प्रवीण तिवारी, स्टेनो मुनेन्द्र बाजपेई, डीसी पुष्पेन्द्र श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। परीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रही। एजुकेटर के 160 पदों के लिए आवेदन मांगे गए। साढ़े चार हजार से ज्यादा अभ्यर्थियों ने आवेदन किए। विभाग ने पदों के सापेक्ष तीन गुना 480 अभ्यर्थियों की सूची जारी कर प्रवेश पत्र बांटे। गुरुवार को परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा शांतिपूर्वक कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद...