एजी में डबल एओ के 75 फीसदी पदों पर सीधी भर्ती की तैयारी, कर्मचारी भड़के
प्रयागराज, नवम्बर 12 -- लाल रणविजय सिंह। प्रयागराज भारतीय लेखा परीक्षा एवं लेखा विभाग (एजी) में सहायक लेखा अधिकारी और सहायक लेखा परीक्षा अधिकारी (डबल एओ) के पदों पर भर्ती की व्यवस्था बदलने की तैयारी है। डबल एओ के 75 प्रतिशत पद सीधी भर्ती और शेष 25 प्रतिशत पद पदोन्नति के माध्यम से भरने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इससे कर्मचारियों में नाराजगी है। उनका कहना है कि इससे इस पद पर पदोन्नति के अवसर कम हो जाएंगे। भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) कार्यालय की ओर से भारतीय लेखा परीक्षा एवं लेखा विभाग (सहायक लेखा अधिकारी और सहायक लेखा परीक्षा अधिकारी) भर्ती नियम, 2020 में संशोधन के लिए हितधारकों से सुझाव और आपत्तियां मांगी गई हैं। प्रस्तावित संशोधन के मुताबिक 25 प्रतिशत पद पदोन्नति से भरे जाएंगे। यदि पदोन्नति के लिए योग्य कर्मचारी उपलब्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.