एजी ब्रदरहुड के पूर्व अध्यक्ष हरीशंकर तिवारी का निधन
प्रयागराज, जुलाई 12 -- प्रयागराज। कार्यालय महालेखाकार (लेखा एवं हकदारी), उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ कर्मचारी नेता एवं एजी ब्रदरहुड के पूर्व अध्यक्ष हरीशंकर तिवारी का रविवार सुबह निधन हो गया। वह काफी समय से बीमार थे। एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। वर्ष 2012 में सेवानिवृत्त होने के बाद भी हरीशंकर तिवारी कर्मचारियों और पेंशनरों के अधिकारों के लिए लगातार सक्रिय रहे। कर्मचारी हितों के लिए उनके संघर्ष और योगदान को लंबे समय तक याद किया जाएगा। उनके परिवार में दो पुत्र हैं। अंतिम दर्शन के लिए उनका पार्थिव शरीर कमला नगर मोहल्ला स्थित आवास पर रखा गया है। उनका अंतिम संस्कार सोमवार को रसूलाबाद घाट पर किया जाएगा। उनके निधन से कर्मचारी और पेंशनर संगठनों में शोक की लहर है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.