रांची, जनवरी 24 -- रांची। एजी चर्च हाई स्कूल, तिरिल (कोकर) में कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन शनिवार को किया गया। कक्षा 9 के विद्यार्थियों द्वारा संचालित कार्यक्रम में वरिष्ठ विद्यार्थियों और मुख्य अतिथि रेव डॉ. जॉन टोप्पो का स्वागत किया गया। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। समारोह में विदाई लेने वाले सभी 57 विद्यार्थी उपस्थित थे। विद्यालय के प्रधानाचार्य अजय कुजूर, देवघरिया उरांव ने शुभकामनाएं दीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...