एजी चर्च हाई स्कूल में सांस्कृतिक समारोह
रांची, अगस्त 17 -- रांची। कोकर स्थित तिरिल डेला टोली के एजी चर्च हाई स्कूल में सोमवार को समारोह का आयोजन हुआ। इस दौरान विद्यार्थियों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों, देशभक्ति गीतों और आकर्षक ड्रिल की प्रस्तुति से सभी की वाहवाही लूटी। वहीं, स्कूल प्रबंधन समिति के पूर्व सचिव मार्शल खलखो ने शिक्षकों से बच्चों को देश का जिम्मेदार नागरिक बनाने का आह्वान किया। चेयरमैन रेवरेंड डॉ. जॉन टोप्पो ने अतिथियों का स्वागत किया और प्राचार्य अजय कुजूर ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.