पटना, मार्च 19 -- एजी कॉलोनी से लापता 11 साल की बच्ची चार दिन बाद जम्मू-तवी से बरामद हुई। बच्ची कक्षा छह में पढ़ती है। बताया जा रहा कि जम्मू-तवी रेलवे स्टेशन पर बच्ची को अकेले घूमते वहां की जाआरपी ने देखा। इसके बाद पुलिस ने इसकी सूचना चाइल्ड लाइन केयर को दी। चाइल्ड लाइन से पटना में बच्ची के परिजन को फोन आया। अब बच्ची को लेने उसके पिता और पटना पुलिस की टीम जम्मू-तवी जा रही है। मालूम हो कि बच्ची अपने घर से 50 मीटर की दूर एक दुकान से कुछ सामान लेने गयी थी, उस वक्त घर में पूजा हो रही थी। काफी देर बाद जब वह नहीं लौटी तो परिजन खोजबीन में निकले, पर उसका पता नहीं चला। बच्ची के पटना लौटने के बाद ही पता चलेगा कि वह जम्मू कैसे पहुंच गई। परिजनों ने शास्त्रीनगर थाने में उसके लापता होने का सनहा दर्ज कराया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...