हजारीबाग, अप्रैल 16 -- हजारीबाग जिला प्रतिनिधि। जिले के पुलिस विभाग में फर्जी तरीके से की गई राशि निकासी मामले की जांच के लिए गठित विशेष जांच समिति का एक सदस्य संबंधित दस्तावेजों को खंगालने के लिए एजी ऑफिस रांची पहुंचा है। जांच प्रक्रिया में तेजी लाने और तथ्यों की गहराई तक पहुंचने के लिए डीसी शशि प्रकाश सिंह ने सदस्य को भेजा है। सूत्रों के अनुसार पुलिस विभाग में वित्तीय अनियमितताओं और वेतन निकासी में फर्जीवाड़ा सामने आने के बाद उच्चाधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एक जांच समिति का गठन किया था। समिति को पूरे प्रकरण की निष्पक्ष और विस्तृत जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया है। यह भी पढ़ें- वेतन व मानदेय भुगतान में विशेष सतर्कता बरतें : डीसी इसी क्रम में समिति का एक सदस्य एजी ऑफिस रांची जाकर संबंधित वेतन विपत्रों, भुगतान अभिल...