मुजफ्फरपुर, अप्रैल 18 -- मुजफ्फरपुर। पूर्व मध्य रेलवे (पूमरे) के एजीएम अमरेंद्र कुमार शनिवार की सुबह सड़क मार्ग से मुजफ्फरपुर जंक्शन पहुंचे। एरिया मैनेजर रविशंकर महतो, स्टेशन प्रबंधक अखिलेश कुमार सिंह ने उनका स्वागत किया। एजीएम ने जंक्शन के पुनर्विकास कार्य की प्रगति की जानकारी ली। आरएलडीए को निर्माण कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। करीब एक घंटे तक रुकने के बाद अवध एक्सप्रेस से नरकटियागंज के लिए विशेष सैलून से रवाना हो गए। यह भी पढ़ें- नरकटियागंज के क्रू लॉबी का होगा और विस्तार : एजीएम यह भी पढ़ें- लखीसराय : मालदा डीआरएम ने कजरा और अभयपुर स्टेशन का किया औचक निरीक्षण, विकास कार्यों को दी गति

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...