पीलीभीत, दिसम्बर 17 -- पीलीभीत। एजीएम इंटर कालेज बिहारीपुर हीरा में नारी सशक्तीकरण जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें छात्राओं को दियोरिया कलां कोतवाली के स्टाफ ने महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। छात्राओं को बताया गया कि बालिकाओं की सुरक्षा के लिए थाने में एक महिला परामर्श केंद्र का गठन किया गया है, जो छात्राओं और महिलाओं को उनकी सुरक्षा एवं समस्या का तत्काल समाधान करने में मदद करेगा। इस मौके पर छात्राएं और स्टाफ मौजूद रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...