गिरडीह, मार्च 31 -- बिरनी, प्रतिनिधि। प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के संचालन में गड़बड़ी का आरोप सामने आ रहा है। यहां खुद चिकित्सा प्रभारी डॉ. साकिब जमाल पर आरोप है कि उन्होंने अस्पताल के ही एक कमरे को अपना आवास बना लिया है। हालांकि अस्पताल परिसर में अलग से 8 डॉक्टरों के रहने के लिए आवास की सुविधा है बावजूद उन्होंने आवास नहीं लेकर अस्पताल के ही कमरे को अपना आवास बना लिया है। सरकार की ओर मिलनेवाले रेंट नहीं कटे इस वजह से उन्होंने अपने नाम से सरकारी आवास का आवंटन नहीं करवाया है। बता दें कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में फिलहाल दो डॉक्टर कार्यरत है और दोनों ने ही सरकारी आवास अपने नाम से आवंटित नहीं करवाया है। अब सवाल है कि अस्पताल परिसर में बना डॉक्टरों के आवास का प्रयोग कौन कर रहा है। इस मामले की पड़ताल किया गया तो पता चला कि चिकित्...