बगहा, दिसम्बर 11 -- योगापट्टी एक संवाददाता। योगापट्टी थाना क्षेत्र के हरपुरवा गंडक खेल मैदान में बुधवार के दिन एचसीसी क्लब क्रिकेट टूर्नामेंट का सेमीफाइनल उद्घाटन राजद के जिला युवा महासचिव प्रिंस मिश्रा ने फीता काटकर किया।सेमीफाइनल मैच शनिचरी बनाम लालगढ़ के बीच खेला गया जिसमें लालगढ़ के टिम जीत दर्ज की।मौके पर राजद के जिला युवा महासचिव प्रिंस मिश्रा ने कहा कि खेल से जातिवाद की भावना खत्म होती है और टीम भावना विकसित होता है।क्रिकेट खेल में हमेशा संघर्ष करने की सीख मिलती है।श्री मिश्रा ने कहा कि खेल से न सिर्फ शारीरिक बल्कि बौद्धिक क्षमता का भी विकास होता है। लालगढ़ के टिम ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करना फैसला किया।वही ज़बाब में उतरी शनिचरी के टिम ने बल्लेबाजी करते हुए 16 ओवर में 9 विकेट पर 177 रन बनाए।वही बल्लेबाजी करने उतरी लालगढ़ की टीम 16 ओ...