घाटशिला, मई 17 -- घाटशिला, संवाददाता। हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड (एचसीएल) के सीएमडी संजीव कुमार सिंह दो दिवसीय दौरा पर शुक्रवार की रात मऊभंडार निदेशक बंगलो पहुंचे। सीएमडी का स्वागत आईसीसी अधिकारियों ने बुके देकर किया। रात्रि विश्राम के बाद शनिवार सुबह सीएमडी अपनी पत्नी के संग मऊभंडार शिव मंदिर पहुंचे। उन्होंने भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र में सुख-शांति, समृद्धि और औद्योगिक विकास की कामना की। वट सावित्री व्रत के अवसर पर उनकी पत्नी ने मंदिर परिसर में वट वृक्ष की विधि-विधान से पूजा की और पति की दीर्घायु की प्रार्थना की। शिव मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद सीएमडी दाहिगोड़ा स्थित विभूति भूषण बंदोपाध्याय के आवास गौरीकुंज पहुंचे। यह भी पढ़ें- कल्याण विभाग के विद्यालयों को और मजबूत बनाने के दिशा में हो पहल : सांसद गौरीकुंज उन्नयन समिति के अध...