घाटशिला, दिसम्बर 15 -- घाटशिला, संवाददाता। झारखंड श्रमिक संघ की ओर से मजदूर हित में सोमवार को मऊभंडार ताम्र प्रतिभा मंच में बैठक हुई। इस दौरान विधायक सोमेश चंद्र सोरेन ने मजदूरों की समस्या को गंभीरता पूर्वक सुना। विधायक ने मजदूरों को आश्वासन दिया कि उनकी मांगें जायज हैं, जल्द ही एचसीएल/आईसीसी कंपनी प्रबंधन के साथ मिलकर वार्ता करेंगे। झारखंड श्रमिक संघ के अध्यक्ष काजल डॉन ने बताया कि जनवरी माह में टेंडर का समय खत्म हो रहा है। अब तक कंपनी टेंडर नहीं कर रही है, जिससे जाहिर हो रहा है कि मजदूरों को काम देने की मंशा नहीं है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि मजदूरों की मांग है कि उन्हें पूरे 26 दिन काम दिया जाए, वर्तमान में 20 दिन ही प्रबंधन द्वारा काम दिया जा रहा है। मजदूरों ने बताया कि पूर्व में जब 6 दिन काम दिया जाता था तो 40 मजदूर यहां काम छोड़कर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.