अलीगढ़, अप्रैल 2 -- अलीगढ़। हीरालाल बारहसैनी इंटर कॉलेज में सेवानिवृत्त हुए शिक्षकों के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर वीरेंद्र पाल सिंह (प्रवक्ता अंग्रेजी), चंद्र प्रकाश वर्मा (प्रवक्ता रसायन विज्ञान), चरन सिंह (सहायक अध्यापक विज्ञान), चंद्रबली सिंह (सहायक अध्यापक हिंदी) व अर्चना वार्ष्णेय (प्रवक्ता हिंदी) को विद्यालय परिवार द्वारा सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. पूरन सिंह व प्रधानाचार्य भारत सिंह ने शिक्षकों को स्मृति चिन्ह भेंट कर उज्ज्वल भविष्य की कामना की। एमएलसी डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह ने भी शिक्षकों के साथ बिताए अपने अनुभव साझा किए। प्रधानाचार्य ने बताया कि कोरोना काल के कारण 2019 से 2025 तक बंद रही परंपरा को पुनः शुरू करते हुए इस दौरान सेवानिवृत्त हुए शिक्षकों को भी आमंत्रित कर सम्म...