अलीगढ़, दिसम्बर 23 -- अलीगढ़। हीरालाल बारहसैनी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय गणित दिवस का आयोजन किया गया। 30 से अधिक छात्रों ने अपने मॉडल नवाचार के साथ आयोजित गणित प्रदर्शनी में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में विद्यालय के अध्यापकों ने श्रीनिवास रामानुजन के जीवन परिचय, संघर्ष तथा गणित सहित क्रिप्टोग्राफी, क्रिस्टल विज्ञान, क्वांटम मैकेनिक्स, फ्लूड डायनामिक्स एवं डिजिटल युग में उनके योगदान का महत्व बताया। प्रधानाचार्य भारत सिंह ने छात्रों के द्वारा बनाए गए मॉडलों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मॉडल प्रदर्शनी में जूनियर वर्ग में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर क्रमशः आर्यन, मोर मुकुट एवं कुनाल रहे। वहीं सीनियर वर्ग में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर क्रमशः साहिल, ध्रुव तथा यश वार्ष्णेय रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.