कानपुर, मई 28 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता एचबीटीयू में बीटेक की विभिन्न ब्रांच की 1068 सीट पर दाखिले के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रस्तावित अंतिम तिथि 15 जून निर्धारित की गई है। विवि में पहली बार बीटेक एआई-एमएल में 60 सीट पर दाखिला लिया जाएगा। बीटेक के अलावा संस्थान में पहली बार बीबीए और मास्टर इन फॉरेंसिक साइंस पाठ्यक्रम की भी शुरुआत की जा रही है। यह भी पढ़ें- दाखिला की दौड़:-दिल्ली सरकार के तकनीकी विश्वविद्यालयों में जेएसी से बीटेक दाखिला के लिए आवेदन शुरू छात्रहित में हेल्प डेस्क विवि में छात्रहित में प्रवेश को लेकर हेल्प डेस्क की भी शुरुआत की गई है। साथ ही एक चैटबॉट मित्र भी है, जो प्रवेश संबंधी सवालों के जवाब दे रहा है। सामान्य के लिए रजिस्ट्रेशन शुल्क 2500 रुपये और एससी व एसटी वर्ग के छात्...