कानपुर, मई 18 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से चल रही केडीएमए क्रिकेट लीग में सोमवार को चार मुकाबले खेले गए। जिसमें गीतांजलि क्लब ने वैदिक यूनियन क्लब को 73 रन से, एचबीटीयू ने स्टार क्रिकेट क्लब को चार विकेट से, विनर्स क्लब ने ओलंपिक रजि. को सात विकेट से और सर पदमपत सिंहानिया स्कूल एकेडमी ने वंडर्स क्लब को 22 रन से पराजित किया।श्याम नगर स्थित आरपीसीए मैदान पर हुए मैच में गीतांजलि क्लब ने 35 ओवर में पांच विकेट पर 246 रन बनाए। टीम की ओर से अनूप गौतम ने 98 रन, कृष्णकांत द्विवेदी ने 75 रन बनाए। गेंदबाजी में हार्दिक ने दो विकेट लिया। जवाब में खेलने उतरी वैदिक यूनियन क्लब की पूरी टीम 35 ओवर में आठ विकेट पर 173 रन ही बना सकी। टीम की ओर से तनुष अवस्थी ने 41 रन व ध्रुव सोनी ने 35 रन बनाए। गेंदबाजी में सुजल ने तीन विकेट ...