कानपुर, मई 10 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से चल रही केडीएमए क्रिकेट लीग के जूनियर डिवीजन में रविवार को खेले गए मुकाबले में एचबीटीयू ने फ्रेंड्स क्लब को सात विकेट से पराजित किया।एचबीटीयू मैदान पर हुए मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए फ्रेंड्स क्लब ने 34.2 ओवर में 142 रन बनाए। टीम की ओर से अभिजीत ने सर्वाधिक 71 रन बनाए। गेंदबाजी में आशुतोष दुबे और शुभम पाल ने तीन-तीन, ईशू रावत ने दो विकेट लिया। जवाब में खेलने उतरी एचबीटीयू ने 23.4 ओवर में तीन विकेट पर 145 रन बनाकर मैच जीता। टीम की ओर से शुभम पाल ने 40 रन, ध्रुव श्रीवास्तव ने 35 रन और मो. हसन ने 28 रन बनाए। यह भी पढ़ें- खेल)) केडीएमए क्रिकेट लीग में हुए तीन मैचों में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन गेंदबाजी में मो. हसन ने दो विकेट लिया। शुभम पाल को मैन ऑफ द मैच का प...