कानपुर, मई 12 -- कानपुर, संवाददाता। एचबीटीयू के बीटेक फाइनल ईयर के छात्र देव चितौसिया से छात्रावास के बाहर चार छात्रों ने गाली-गलौज व मारपीट की। पीड़ित छात्र की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। पीड़ित छात्र के अनुसार सात मई को वह अपने मित्र हर्ष से मिलने अब्दुल कलाम छात्रावास जा रहे थे। रास्ते में आरोपितों ने उन्हें मिलकर रोका। आरोप है कि गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। शोर-शराबा सुनकर अन्य छात्रों के पहुंचने पर आरोपित जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। थाना प्रभारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...