कानपुर, मई 10 -- कानपुर। एचबीटीयू में लगे वाटर कूलर में मरी हुई छिपकली, कीड़े व गंदगी मिलने पर आक्रोशित छात्रों ने हंगामा किया। यह मामला विवि के रमन हॉस्टल का है। छात्रों ने इसकी शिकायत करने के साथ वाटर कूलर में मिली मरी हुई छिपकली का वीडियो उच्च अधिकारियों को भेजा। छात्रों का आरोप है कि लंबे समय से वाटर कूलर की सफाई न होने से छात्र बीमार हो रहे हैं। हालांकि, सूचना मिलते ही विवि प्रशासन ने तुरंत वाटर कूलर की सफाई करा दी। एचबीटीयू के तृतीय वर्ष के छात्र रमन हॉस्टल में रहते हैं। छात्रों का आरोप है कि पिछले कई दिन से पानी का स्वाद बिगड़ रहा था। वहीं, बीमार पड़ रहे छात्रों की संख्या में भी बढ़ रही थी। इससे कुछ छात्रों ने शनिवार की दोपहर वाटर कूलर की टंकी खोलकर देखी गई तो अंदर का दृश्य बेहद भयावह नजर आया। लंबे समय से सफाई न होने के कारण टंकी म...