धनबाद, मार्च 11 -- बीसीसीएल बरोरा क्षेत्र में कोल परिवहन का कार्य कर रही खेमका कैरियर और ब्लॉक दो क्षेत्र में काम करने वाले सेल पिकर मजदूरों ने मंगलवार को एचपीसी वेतन व बकाया भुगतान की मांग को लेकर चक्का जाम कर दिया। हालांकि बाद में दोनों जगहों पर शाम में हुई वार्ता के बाद आंदोलन समाप्त हो गया। बरोरा क्षेत्र के केकेसी लिंक साइडिंग का चक्का जाम किया गया। यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन (एटक) बैनर तले सेल पिकर मजदूर कंपनी से एचपीसी वेतन की भुगतान करने समेत अपनी अन्य लंबित मांगों को पूरा करने की मांग कर रहे हैं। चक्का जाम आंदोलन से एएमपी कोलियरी से खेमका कैरियर का कोल ट्रांसपोर्टिंग, रेल डिस्पैच और आउटसोर्सिंग खदान का उत्पादन प्रभावित है। इसके बाद शाम सात बजे वार्ता के बाद आंदोलन वापस ले लिया गया। चक्का जाम में अरुण रवानी, रविंद्र राय, राजीव विस...