बदायूं, अगस्त 20 -- एचपीसीएल के सीबीजी प्लांट में हुए दोहरे हत्याकांड में लापरवाही के आरोप में निलंबित किए गए मूसाझाग थाने के इंस्पेक्टर अजय कुमार को बहाल कर दिया गया है। इनके साथ हल्का दरोगा धर्मेंद्र कुमार व तीन सिपाहियों का निलंबन यथावत है। विभागीय जांच पूरी होने के बाद इंस्पेक्टर को बहाल किया गया। निलंबन होने तक इंस्पेक्टर अजय मूसाझाग थाने में पांच माह तैनात थे। विदित हो, 12 मार्च को एचपीसीएल के सीबीजी प्लांट के डीजीएम सुधीर कुमार गुप्ता व डिप्टी मैनेज हर्षित मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या के बाद आरोपी मौके के बोलेरो में सवार होकर मूसाझाग थाने पहुंचा और यहां पर दो हत्या करने की बात कर सरेंडर कर दिया था। इसी मामले में रात के समय हत्या में प्रयुक्त हथियार की बरामदगी के दौरान जंगल में पुलिस पर फायरिंग व भागने की कोशिश में ...