एचपीसीएल हत्याकांड में चार्जशीट के बाद एसएसपी से मिले डीजीएम सुधीर गुप्ता के परिजन
बदायूं, जून 6 -- बदायूं। मूसाझाग थाना क्षेत्र के सैजनी गांव स्थित एचपीसीएल प्लांट में डीजीएम व डिप्टी मैनेजर की 12 मार्च को हुई हत्या के मामले में चार्जशीट दाखिल होने के बाद मृतक डीजीएम सुधीर गुप्ता के परिजन एसएसपी से मिले। परिजनों ने जांच प्रक्रिया पर भरोसा जताते हुए कहा कि उन्हें न्याय मिलने की उम्मीद है, लेकिन घटना के पीछे की वास्तविक वजह आज भी उनकी समझ से परे है। उन्होंने मामले के शीघ्र निस्तारण की मांग की। सैजनी गांव स्थित एचपीसीएल प्लांट में 12 मार्च को हुई दोहरे हत्याकांड की घटना में आरोप पत्र दाखिल होने के बाद मृतक डीजीएम सुधीर गुप्ता की पत्नी, बहन, भाई और अन्य परिजन एसएसपी अंकिता शर्मा से मिलने पहुंचे। मुलाकात के दौरान उन्हें बताया गया कि मामले की जांच पूरी कर न्यायालय में चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है। आगे की न्यायिक प्रक्रिया को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.