एचपीसीएल में जूनियर एग्जीक्यूटिव ऑफिसर बनीं साक्षी
इटावा औरैया, अगस्त 7 -- जसवंतनगर। नगर के जैन बाजार मोहल्ला निवासी सहायक अध्यापक संतोष कुमार की पुत्री साक्षी का चयन हिंदुस्तान पेट्रोलियम में जूनियर एग्जीक्यूटिव ऑफिसर के पद पर हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार के साथ-साथ पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। साक्षी ने इंटरमीडिएट तक की शिक्षा नगर के शांति देवी इंटर कॉलेज से प्राप्त की। इसके बाद राजकीय पॉलिटेक्निक इटावा से तकनीकी शिक्षा तथा कानपुर से सीटीआई का प्रशिक्षण हासिल किया। एचपीसीएल की लिखित परीक्षा और साक्षात्कार में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए उन्होंने यह सफलता प्राप्त की। साक्षी के बाबा एवं हिंदू विद्यालय इंटर कॉलेज के सेवानिवृत्त शिक्षक रामऔतार शर्मा ने बताया कि साक्षी बचपन से ही मेधावी छात्रा रही हैं और उन्होंने अपनी मेहनत, अनुशासन व लगन के बल पर यह मुकाम हासिल किया है।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.